डॉ शालिनी सिंह के नेतृत्व जन चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को किया गया जागरूक

Sudhanshu Mishra
0

 



बस्ती। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह मय टीम महिला कांस्टेबल प्रियंका, सुमन यादव, श्यामा पाठक द्वारा थाना कोतवाली के ग्राम गरवा में जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 150 की संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा 112 एंबुलेंस सेवा 108 चाइल्ड लाइन 1098 स्वास्थ्य  सेवा 102 महिला हेल्पलाइन 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि की जानकारी दी गई।इसके साथ ही  देश के तीन नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता,2023; भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ,2023; तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) साथ ही साथ साइबर जागरूकता अभियान  के तहत साइबर अपराधों के खतरों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई जैसे साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया धोखाधड़ी, वन - टाइम पासवर्ड, चोरी, यूपीआई फ्रॉड, साइबर बिलिंग आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। चौपाल में आई महिलाओं ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रसन्नता जाहिर की और बताया कि आप लोगों द्वारा आयोजित किए जा रहे विभिन्न अभियानों से हम लोगों को बहुत ही लाभ प्राप्त हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top