संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव

Sudhanshu Mishra
0

संवाददाता – प्रदीप शुक्ला

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बड़ोसर ग्राम पंचायत के लच्छुपुरवा गांव में खेत में मिला युवक का संदिग्ध शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप। ग्रामीणों ने खेत में शव देखकर दी पुलिस को सूचना। मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की। मृतक की पहचान कन्हैयालाल (30 वर्ष) पुत्र दयाराम निवासी लच्छुपुरवा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष के.के. शाहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आने से प्रतीत होती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा।



          

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top