BASTI : गारमेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

Sudhanshu Mishra
0

BASTI : गारमेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।



संवाददाता – रामप्रीत वरुण

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एकटेका तिराहे पर एक गारमेंट की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा लाखों रुपए का कपड़ा व फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की ऊँची लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि आसपास की अन्य दुकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया था। गनीमत रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग को और फैलने से रोक दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top