विधायक अनिल त्रिपाठी बोले – ग्राम विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
संतकबीरनगर। मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के बरगदवा खुर्द गाँव में आज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सी.सी. रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
शिलान्यास के अवसर पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्य गाँव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से न केवल लोगों की आवाजाही सुगम होगी, बल्कि गाँव के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
विधायक ने कहा – “हम सबका लक्ष्य है कि बरगदवा खुर्द जैसे गाँव आत्मनिर्भर और विकसित बनें। जब सड़कें बेहतर होंगी तो शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के अवसर स्वतः बढ़ेंगे।”
अंत में उपस्थित अतिथियों एवं समस्त ग्रामवासियों का विधायक अनिल त्रिपाठी ने हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर ग्रामवासी और गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्राम विकास के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्यामू मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, दिवाकर मिश्र, चन्द्रशेखर मिश्र, गंगाराम यादव, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, विजय, सुखराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

