BASTI : छावनी पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने वाले 02 नफर अभियुक्त को गिरफ़्तार कर भेजा गया न्यायालय।
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कांत के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने व शान्ति व्यवस्था बहाल रखने के क्रम मे थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद की पुलिस टीम ग्राम खम्हरिया में पहुंची तो ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष के इसरार खान पुत्र शानूल्ला खान ग्राम प्रतापगढ़ कला थाना छावनी जनपद बस्ती से द्वितीय पक्ष के मोहम्मद हारुन पुत्र शमी व मोहम्मद तसलीम पुत्र मोहम्मद हारुन निवासीगण खम्हरिया थाना छावनी जनपद बस्ती पत्थर उखाड़ने को लेकर विवाद कर रहे थे जिनको काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन द्वितीय पक्ष उपरोक्त मानने के बजाय और उग्र हो रहे थे। जिनको शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त मोहम्मद हारुन पुत्र शमी निवासी खम्हरिया थाना छावनी जनपद बस्ती उम्र करीब 38 वर्ष।मोहम्मद तसलीम पुत्र मोहम्मद हारुन निवासी खम्हरिया थाना छावनी जनपद बस्ती उम्र करीब 32 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, Si शोभा यादव , कांस्टेबल शेषनाथ थाना छावनी, बस्ती।



















