संतकबीरनगर : समाजसेवी मोहम्मद कादिर के प्रयासों से पचपोखरी से उजरौटी मार्ग मरम्मत विशेष मरम्मत योजना में शामिल।
- हर विकास कार्य में जनता की आवाज़ बनूंगा–अब्दुल कादिर
संवाददाता – रामप्रीत वरुण
संतकबीरनगर। क्षेत्र की जनता के लिए राहत की खबर है। पचपोखरी से उजरौटी मार्ग, जिसकी स्थिति लंबे समय से जर्जर थी, अब शासन की विशेष मरम्मत कार्य योजना (वित्तीय वर्ष 2025-26) में शामिल कर ली गई है। लगभग 1 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की मरम्मत के लिए स्वीकृति प्राप्त होते ही और कार्य वित्तीय संसाधन उपलब्ध होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
यह पहल युवा समाजसेवी एवं ग्राम पंचायत पचपोखरी के भावी प्रधान प्रत्याशी अब्दुल कादिर के प्रयासों से संभव हुई है। अब्दुल कादिर ने अपने भाई मोहम्मद अब्दुल्लाह के माध्यम से जिलाधिकारी संत कबीर नगर को आवेदन सौंपा था। शासन ने इस आवेदन को गंभीरता से लेते हुए मार्ग मरम्मत कार्य योजना में शामिल कर लिया और इसकी सूचना उन्हें ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई।
सड़क की मरम्मत से क्षेत्र के विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुँचने, किसानों को अपनी उपज को मंडी तक ले जाने और आम जनता को सुगम आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।



















