BASTI : शांति व सुरक्षा का संदेश, थाना कलवारी पुलिस का फ्लैग मार्च।
संवाददाता – रामप्रीत वरुण
(कलवारी) बस्ती। आगामी दुर्गा पूजा/दशहरा, जुम्मे की नमाज़ एवं 11वीं शरीफ त्योहार को लेकर क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कलवारी पुलिस द्वारा गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।
क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व व थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बा आगौना, कुसौरा, कुसौरी, मोहम्मदपुर, बहादुरपुर, चरकैला, चमनगंज, गायघाट और मिश्रौलिया सहित मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा अराजक तत्वों और उपद्रवियों के बीच भय का माहौल बनाना रहा।


