देश व समाज के उत्थान एवं समस्या समाधान के प्रति कुछ जिम्मेदारी हमारी भी होती है – चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’

Sudhanshu Mishra
0

BASTI : देश व समाज के उत्थान एवं समस्या समाधान के प्रति कुछ जिम्मेदारी हमारी भी होती है – चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’


बस्ती। विक्रमजोत विकास खण्ड के महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज, बस्थनवा में आज जागरूकता अभियान के नौवें दिन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने छात्राओं को संबोधित किया।



श्री पाण्डेय ने मिशन शक्ती के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और साथ ही समाज में व्याप्त चोरी एवं ड्रोन जैसी समस्याओं के समाधान को लेकर छात्राओं को जागरूक किया।


उन्होंने कहा कि “अपने पूर्वजों व परिजनों की भांति देश एवं समाज के उत्थान तथा समस्याओं के समाधान हेतु जिम्मेदारी हम सभी की है। जब-जब हम जाति, धर्म और प्रांत के आधार पर विभाजित हुए, तब-तब विदेशी आक्रांताओं के गुलाम बने। किंतु जब हम एकजुट हुए तो स्वतंत्रता प्राप्त की। इसी प्रकार 2014 में जाति और धर्म से ऊपर उठकर भाजपा को मतदान कर देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनाई, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक व्यक्ति को पक्का मकान, प्रत्येक गांव को सड़क, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हुईं और आज भारत आर्थिक एवं सामरिक दृष्टि से विश्व के पांच शीर्ष देशों में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है।”



उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रोन और चोरी जैसी घटनाओं से डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि जागरूक होकर उनसे निपटने एवं अफवाहों से बचने की जरूरत है। आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा पुलिस सहायता नंबर 112 का प्रयोग करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि धैर्य और सजगता ही सुरक्षा की कुंजी है।


श्री पाण्डेय ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “आज जब भारत की बेटियां अंतरिक्ष में तिरंगा लहरा रही हैं और दुश्मन देशों में घुसकर पराक्रम दिखा रही हैं, तब अपने ही गांव-घर में भयाक्रांत रहना हास्यास्पद है। हमें हर परिस्थिति में साहस एवं आत्मबल के साथ संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए।”


कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं स्थानीय अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top