नवीं की छात्रा रुमन बनी एक दिन की प्रधानाचार्या।

Sudhanshu Mishra
0

 BASTI : नवीं की छात्रा रुमन बनी एक दिन की प्रधानाचार्या।

संवाददाता – रामप्रीत वरुण 

रुधौली बस्ती। मिशन शक्ति फेज पांच के अंतर्गत आज किसान सर्वोदय इंटर कालेज रायठ बस्ती में नवीं की छात्रा रुमन को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया।  विद्यालय के वर्तमान प्रधानाचार्य डा मनोज सिंह ने अपने समस्त प्रशासनिक और शैक्षणिक दायित्वों को एक दिन के लिए सौंपते उन्हे बधाई देते हुए सम्मान सहित अपनी कुर्सी सौंपी। इस दौरान उन्होंने बताया इसका लक्ष्य बच्चों में नेतृत्व गुण, निर्णय लेने की क्षमता और स्कूल प्रशासन के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अनवरत  दो अक्टूबर तक चलता रहेगा।




    विद्यालय में एक दिन के लिए प्रधानाचार्या का कार्यभार संभालने के बाद रुमन ने समस्त कक्षाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कक्षा में अनुशासन तथा शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनायें। कक्षा में उपस्थित समस्त छात्र -छात्राओं से कहा कि निकट परीक्षा को देखते हुए वे मन लगाकर पढ़ें जिससे उनका भविष्य स्वर्णिम हो सके। विद्यालय में उपस्थित समस्त अनुचरों के साथ उन्होंने साफ सफाई का निरीक्षण किया तथा कूड़े को उचित निस्तारण करने का निर्देश दिया। 

     विद्यालय की नवीं की छात्रा रुमन को एक दिन का प्रधानाचार्या का कार्यभार मिलने पर वहां के शिक्षको अजय राव, डा राम हरीश मौर्य, नागेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सिंह,हरिलाल,राकेश कुमार,नीरज वर्मा, प्रदीप पाठक, प्रदीप वर्मा, विरेन्द्र कुमार, बुशरा, राजेन्द्र यादव, रामनयन, जितेन्द्र मौर्य,वीं.के.चौधरी आदि ने बधाई दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top