BASTI : चेफवा बाजार की घटना का एसपी अभिनंदन ने लिया संज्ञान दोषी पाए गए पुलिस पर की कार्रवाई।
• चेफवा बाजार रजवापुर में झंडा विवाद में एसपी ने एक एस.आई. व दो कांस्टबेल को तत्काल प्रभाव से किया निलम्बित की कार्रवाई। निलम्बित उपनिरीक्षक अशोक चंद्र और कांस्टेबल दीपक यादव व बृजेश भारद्वाज को पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में किया निलम्बित।
बस्ती। बीते वृहस्पतिवार को शारदीय नवरात्र पर्व को देखते हुए साम्प्रदायिक सद्भाव सौहार्द समरसता को प्रायोजित तरीके से हाफिज अब्दुल समद द्वारा अपने समुदाय के लोगों को उकसावा देकर लगभग सैकड़ो की तादात में हथियार बंद महिला एवं पुरुष नवदुर्गा पूजन पंडाल में पंहुच कर गाली-गलौज करने लगे और उपद्रव आगजनी व मारपीट पर उतारू हो गए जिसकी भनक आग की तरह फैल गई और हिन्दू समाज के लोग भी घटनास्थल पर पंहुचने लगे इसकी सूचना मिलते ही S.H.O हर्रैया तहसीलदार सिंह सीओ हर्रैया संजय सिंह व एसओ परसराम पुर भानुप्रताप सिंह भारी-भरकम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों को समझा बुझाकर बड़ी मशक्कत के बाद माहौल को शांति कराने में कामयाबी हासिल हुई।
पुलिस मुस्लिम समुदाय के तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा और दुर्गा पंडाल समिति के लोगों के ऊपर दर्ज किया मुकदमा।जब भनक लगी की नि:अपराध नवदुर्गा पूजा समिति के लोगों पर पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है मुकदमा इसकी बात सुनते ही हिन्दू संगठन और क्षेत्रीय लोगों में फूटा गुस्सा इसकी भनक लगते ही क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंचकर उपस्थित लोगों के साथ बैठे धरने पर इसकी सूचना मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों की मान मनव्वल में लगा रहा प्रशासन। धरने पर बैठे सभी लोगों की एक ही मांग थी निर्दोष हिन्दुओं पर दर्ज मुकदमा वापस हो प्रशासन के सूझबूझ और निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस होगा तब धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ।
चेफवा बाजार रजवापुर में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के पीछे गहरी साजिश थी इस घटनाक्रम को कारित करने के पीछे रजवापुर मदरसा संचालक हाफिज अब्दुल समद खान का असली भूमिका थी। हाफिज अब्दुल समद खान का सम्बन्ध देश विरोधी संगठनों के साथ है जंहा से इन्हें धन का फंडिंग भी होता है यह बात उन्ही के समुदाय के लोगों द्वारा बताई गई उन्ही के समुदाय के लोग जो उदार वादी हैं और अमनशांति पसंद दीदार लोग हैं जिन्हें भाई चारा ही में रहकर जीवन यापन करने वाले लोग इस घटना मुख्य किरदार हाफिज अब्दुल समद खान को मानते हैं। सुरक्षा को दृष्टिगति रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा एक पलाटून पीएसी के साथ SHO थाना हर्रैया तहसीलदार सिंह काफी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर अमन शांति बनाए रखने के लिए लगाए हुए है।

