BASTI: गाजे- बाजे के साथ महसो बाजार में निकली ज्योति यात्रा-
संवाददाता – रामप्रीत वरुण
बस्ती-मातृशक्ति सेवा मंडल के तत्वाधान में बुधवार को सदर विकास खंड के महसो पश्चिम टोला दुर्गा मंदिर से विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी भव्य ज्योति यात्रा निकाली गई जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह, विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रोली सिंह ने नौ देवी देवियों का पूजन किया उसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमे ज्योति यात्रा मे सबसे आगे हाथी घोड़ा उट बग्गी डीजे पर खूब थिरके भक्त उसके बाद दुर्गा जी, काली जी सरस्वती जी, सहित नौ देवियों की रथ पर झांकी निकाली गई उसके बाद भगवान शंकर माता पार्वती राधा कृष्ण द्वारा अनेको धार्मिक भजनों पर नृत्य किए
वही आर्य बीर दल के बच्चों द्वारा जगह-जगह शौर्य प्रदर्शन, किया गया यह यात्रा महसो पश्चिम टोला दुर्गा मंदिर से शुरू हुआ जिसमे राजा मैदान, पूरब टोला इटिया टोला, पंडा टोला, महसो चौराहा से वापस राजा मैदान होते हुए पुनाः दुर्गा मंदिर में जाकर संपन्न हुआ। इससे पूर्ब जगह जगह भक्तों द्वारा जल जलपान की व्यवस्था की गई।
थाना प्रभारी संजय कुमार, चौकी प्रभारी अनस अख्तर के साथ पीएसी बल जगह जगह मुस्तैद रही। ग्राम प्रधान अशोक वर्मा द्वारा हजारो भक्तों को प्रसाद ग्रहण करवाया गया,इस मौक़े पर पूर्व प्रधान राजेश पाल, विजय गुप्ता सचिन श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान घनश्याम सोनकर, प्रधान प्रतिनिधि नीरज चौधरी साहू पार,अमित गौड़, विकी, अर्जुन कनौजिया, शत्रुघ्न सोनी, सुनील सोनी, मनोज कसौधन, अवध राज सिंह,पप्पू पाल, वैभव श्रीवास्तव, अखिलेश कसौधन, सर्वेश गौड़, आनंद कसौधन, कसौधन महासभा के जिला संगठन मंत्री रामविलास कसौधन,अरुण मोदनवाल, महेंद्रपांडे, संतोष पांडे, जितेंद्र पांडे, फूलचंद श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, छबिश्याम गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, पिंटू गुप्ता, रमेश गुप्ता, दिवाकर सोनी ,राकेश लाल श्रीवास्तव, शिव श्याम, श्याम बिहारी, रवि श्रीवास्तव, जेपी शर्मा, आदित्य गोस्वामी, विशाल सिंह, शिव प्रताप सिंह, अनमोल श्रीवास्तव, भगत निषाद,विकास गौड़, राम सुरेश, शिवप्रकाश, समूह सखी माया देवी सहित क्षेत्र एवं दूर- दराज से आए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

.jpg)