BASTI : लालगंज ग्राम पंचायत के कोटेदार पर लगे गंभीर और चौंकाने वाले आरोप।
ग्रामीण कार्डधारकों ने खुलासा किया कि राशन वितरण में हो रही है बड़ी धांधली।
हर लाभार्थी को उसके हक से करीब दो किलो राशन कम मिल रहा है लगातार।
गरीब और जरूरतमंद परिवारों के हक पर खुलेआम किया जा रहा है डाका।
ग्रामीणों का कहना है कि महीनों से कोटेदार इसी तरह कर रहा है खेल।
सरकारी योजनाओं का सही लाभ गरीब जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।
शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारी बने हुए हैं खामोश और बेखबर।
राशन कम मिलने से गरीब परिवारों को झेलनी पड़ रही है बड़ी परेशानियाँ।
कोटेदार की करतूतों से लालगंज ग्राम पंचायत में मचा है जबरदस्त आक्रोश।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त और तत्काल कार्रवाई की माँग की है।
चेतावनी दी गई कि अगर जल्द जांच नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन।
अब सबकी निगाहें टिकी हैं कि भ्रष्ट कोटेदार पर कब गिरती है गाज।

