BASTI : नगर पंचायत बभनान में अतिक्रमण हटाने का अभियान केवल खानापूर्ति, जनता बेहाल।
संवाददाता – रामप्रीत वरुण।
बस्ती। नगर पंचायत बभनान में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह गई है। मुख्य मार्ग और बाजार अब भी अतिक्रमण की चपेट में हैं, जबकि प्रशासन केवल कागज़ों पर कार्रवाई दिखा रहा है। परिणामस्वरूप दुकानदार और ठेले वाले फिर से सड़क और फुटपाथ पर कब्ज़ा जमा चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ईओ कीर्ति सिंह की लापरवाही और मनमानी के कारण नगर में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। पैदल चलना मुश्किल हो गया है और रोजमर्रा के कामकाज में भारी रुकावटें उत्पन्न हो रही हैं।
व्यापारी और आम जनता का कहना है कि अगर प्रशासन ईमानदारी से अभियान चलाए और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त जुर्माना लगाए, तो ही स्थिति में सुधार संभव है। आए दिन जाम के कारण स्कूली बच्चे, मरीज, और बुजुर्ग भी परेशान हैं।
नगर पंचायत ईओ कीर्ति सिंह से इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल तक रिसीव नहीं किया। कि जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते दिख रहे हैं।

